माई सबके बाल गोपाल सदा खुशहाल रहे भजन | लिरिक्स MMAYI SABAKE BAAL GOPAL BHAJAN LYRICS |

माई सबके बाल गोपाल सदा खुशहाल रहे भजन  लिरिक्स | MMAYI SABAKE BAAL GOPAL BHAJAN LYRICS |

माई सबके बाल गोपाल,
सदा खुशहाल रहें,
ख़ुशहाल रहें, मालामाल रहें,
ख़ुशहाल रहें, मालामाल रहें,
माई सबके बाल गोपाल,
सदा खुशहाल रहें।

हँसते रहे नैनों के तारे,
हँसते रहे नैनो के तारे,
पलना में खेले लाल,
सदा खुशहाल रहें,
माई सबके बाल गोपाल,
सदा खुशहाल रहें।

बहन लगाये दूज का टीका,
बहन लगाये दूज का टीका,
राखी बाँधें हर साल,
सदा खुशहाल रहें,
माई सबके बाल गोपाल,
सदा खुशहाल रहें।

रहे अमर गोदी के खिलौना,
रहे अमर गोदी के खिलौना,
पास ना आवे काल,
सदा खुशहाल रहे,
माई सबके बाल गोपाल,
सदा खुशहाल रहें।

जुड़े लक्ष्मी इनके अँगना,
जुड़े लक्ष्मी इनके अँगना,
सदा रहे माला माल,
सदा खुशहाल रहे,
माई सबके बाल गोपाल,
सदा खुशहाल रहें।

माई सबके बाल गोपाल,
सदा खुशहाल रहें,
ख़ुशहाल रहें, मालामाल रहें,
ख़ुशहाल रहें, मालामाल रहें,
माई सबके बाल गोपाल,
सदा खुशहाल रहें।

Mata ji Bhajan,Mataji Bhajan Hindi Lyrics,Matarani K Bhajan,माता जी के भजन ,माता जी भजन हिन्दी लीरिक्स,मातारानी के भजन  

Youtube Video



और भी ऐसे ही मधुर भजनों की लिरिक्स के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहे|
इस भजन को आप अपने मित्रगणों के साथ शेयर करिए|
यदि आप भी हमें कोई भजन या अन्य उपयोगी सामग्री भेजना चाहे नीचे दिए गए बटन का प्रयोग करे|
|| आप को मारवाड़ी भजन डॉट कॉम की और से सादर जय सियाराम ||

Blogger द्वारा संचालित.